मधुबनी, अगस्त 27 -- झंझारपुर, निप्र । अररिया संग्राम थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी परसा गांव निवासी फूल कुमार दास है, जो मृतका का ममेरा भैंसुर बताया गया है। पुलिस ने बुधवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया।थानाध्यक्ष अर्पण कुमार ने बताया कि छह अगस्त को परसा गांव में 24 वर्षीय विवाहिता सोनी कुमारी के साथ ससुराल में मारपीट की गई थी। गंभीर रूप से घायल सोनी को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...