आरा, मई 3 -- आरा, हि.सं.। चरपोखरी थाने की पुलिस ने हत्या के एक मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें चरपोखरी थाना क्षेत्र के बजेन गांव निवासी अजीत कुमार और अमित कुमार शामिल हैं। दोनों को थाना क्षेत्र के पसौर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से रविवार को जारी प्रेस बयान में यह जानकारी दी गयी है। पुलिस के अनुसार पिछले साल 23 दिसंबर की रात बजेन गांव में गोवर्धन पूजा के अवसर पर दोगोला प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। गांव के ही विनोद सिंह अपने छोटे भाई चंदन सिंह के साथ प्रोग्राम देख रहे थे। देर रात चंदन सिंह लघुशंका करने जा रहा था। तभी गांव के ही कुछ लोगों ने गोली मार उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में विनोद सिंह के बयान पर गांव के ही अमित कुमार और अजीत कुमार सहित सात लोगों के खिलाफ अपने भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.