हत्या में फरार चल रहे अभियुक्तों के घर चस्पा हुई नोटिस
देवरिया, मई 15 -- भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के नोनापार में स्थानीय पुलिस ने मुनादी की। हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों के घर पर नोटिस भी चस्पा किया गया। सीजेएम न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई पुलिस ने की। थानेदार मृत्युन्जय राय अपने हमराहियों के साथ नोनापार गांव पहुंचे। जहां हत्या के मामले में आरोपी अतुल, दिलीप तथा भृगुराशन आदि फरार चल रहे आरोपियों के नोटिस चस्पा किया गया। बताते चलें कि मारपीट के मामले में एक की मौत हो गयी थी। जिसमें लापरवाही बरतने वाले थानेदार भी लाइन हाजिर हो गए थे। यह भी पढ़ें- हत्या में फरार चल रहे अभियुक्तों के घर चस्पा हुआ नोटिस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.