हमीरपुर, फरवरी 17 -- हमीरपुर, संवाददाता। कुरारा थानाक्षेत्र के कुसमरा गांव गेहूं पिसाने आए किसान की जमीनी रंजिश के चलते दिनदहाड़े रास्ते में हत्या की गई थी। मृतक के पुत्र ने पिता, दो पुत्रों सहित छह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को विशेष न्यायाधीश (डकैती कोर्ट) अनिल कुमार खरवार ने सभी आरोपितों को आजीवन कारावास व 5-5 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता मणिकर्ण शुक्ल ने बताया कि डिमुंहा निवासी रामराज ने 24 अगस्त 2023 को कुरारा थाने में तहरीर देकर बताया कि दोपहर उसके पिता मान सिंह घर से गेहूं पिसवाने के लिए कुसमरा गांव गए थे। जहां से दोपहर वापस लौटते समय भूमि की रंजिश के चलते गांव के करिया उर्फ धनीराम उर्फ लाला यादव, इसके पुत्र कप्तान यादव व भूप सिंह यादव ने गांव के जुग्गी उर्फ कौशलेंद्र, उपदेश उर्फ बड़े व...