कौशाम्बी, अप्रैल 27 -- चरवा थाने के बरियावां गांव में हत्या के मामले में नामजद दो आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार दहशत में है। मृतक के भाई ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। बरियावां गांव निवासी रामकरन पुत्र चंदीलाल ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 2 अप्रैल 2026 को उसके भाई शिवकरन की गांव के ही नामजद आरोपियों ने साथियों संग मिलकर हत्या कर दी थी। घटना के संबंध में चरवा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन नामजद आरोपी रावेन्द्र पुत्र लल्लू और सुरजीत पुत्र गुद्दा अब भी फरार चल रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि दोनों आरोपी खुलेआम अवैध असलहा लेकर गांव में घूम रहे हैं और परिवार पर दबाव बना रहे हैं। इससे ...