मोतिहारी, दिसम्बर 15 -- मोतिहारी, निसं। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामगढवा गांव में मनीष कुमार की चाकू गोदकर हत्या मामले में मृतक के पिता ने एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। वहीं पुलिस ने हत्याकांड में गिरफ्तार दो आरोपित महिला को पूछताछ के बाद रविवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपित राजेंद्र पासवान की पत्नी ललीता देवी व विरेंद्र पासवान की पत्नी भागमती देवी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। 7 नामजद सहित 4 अज्ञात को किया गया है आरोपित: चाकू गोदकर हत्या मामले में मृतक मनीष कुमार के पिता विजय पासवान ने 7 नामजद व 4 अज्ञात को आरोपित किया गया है। इसमें चंदन पासवान उर्फ टाकल, रुपेश पासवान, राजेंद्र पासवान, विरेंद्र पासवान, भागमती देवी, ललिता देवी, छोटेलाल पासवान को नामजद...