नोएडा, सितम्बर 26 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। अदालत ने पाली गांव के रोबिन सिंह हत्याकांड में फैसला सुनाते हुए तीन सगे भाइयों सुबोध, रवि और सागर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने 35-35 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड जमा नहीं करने पर दोषियों को एक वर्ष दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। वहीं, इस मामले में आरोपी बनाए गए बागपत निवासी मनीष को साक्ष्य मिटाने के अपराध में पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। एक हजार रुपये का जुर्माना किया गया। एडीजीसी अपराध धर्मेंद्र जैंत ने बताया कि फरवरी 2022 में गांव पाली निवासी करीब 22 वर्षीय रोबिन सिंह घर से निकलने के बाद लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला तो पिता ने थाना सूरजपुर में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो रोबिन के साथ अनहोनी की आशंका सामने आई।...