अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिला जज पंकज कुमार अग्रवाल की अदालत ने हत्या में आरोपियों की जमानत अर्जी रद्द की हैं। डीजीसी अमर सिंह तोमर ने बताया कि 30 अक्टूबर 2025 को गंगीरी क्षेत्र में ससुराल गए युवक सचिन से मारपीट की गई थी। जेवरात को लेकर पत्नी से हुए विवाद के चलते मारपीट के बाद उसे जहर दे दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसकी पत्नी मिथलेश, साले नवाब सिंह आदि के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। चारों आरोपियों ने जमानत के लिए अर्जी डाली थी, जो रद्द की गई है। उधर, महुआखेड़ा क्षेत्र में सितंबर 2025 में महिला की मौत के मामले में सास संजू देवी की जमानत अर्जी रद्द हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...