फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 23 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। हत्या में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी की मौत हो गयी। वह रिटायर्ड शिक्षक थे और औरैया के रहने वाले थे। मकान मालिक की हत्या में सजा पड़ी थी। जानकारी पर परिजन पहुंचे और कोहराम मच गया। सेंट्रल जेल में निरुद्ध सिद्धदोष बंदी रमेश चंद्र पांडेय 84 वर्ष के थे। वह फतेहपुर, थाना सहायल, औरैया जिला के रहने वाले थे। हत्या के मुकदमे में वह सेट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। सोमवार की रात उनकी हालत बिगड़ी। इस पर जेल प्रशासन ने उन्हें रात में इलाज के लिए लोहिया अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। कैदी के शव को अस्पताल के शव कक्ष में रखवाया गया। जानकारी उनके परिजनों को दी गयी। जेल प्रशासन की ओर से बताया गया है कि कैदी को 1 मई 2017 क ो हत्या में आजीवन कारावास की ...