सीतापुर, जुलाई 23 -- सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर थाने में हत्या के मामले में एक अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा हुई है। थाना क्षेत्र में आठ वर्ष पूर्व हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस के मुताबिक हत्या के मामले में गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं अभियोजन की अच्छी पैरवी के चलते गुरुवार को अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-एक ने दोषसिद्ध अभियुक्त कुबेरपुर निवासी प्रेम को आजीवन कारावास और 29 हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनायी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...