हत्या मामले में हथियार सप्लाई करने वाला गिरफ्तार
गुड़गांव, मई 27 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गांव कासन में अप्रैल माह में पैरोल पर आए 55 वर्षीय सुंदर की सरेआम गोली मारकर हत्या करने के मामले में गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) सेक्टर-10 ने हथियार मुहैया करवाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान कुलदीप निवासी सुल्तानपुर, जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
घटना का विवरण 30 अप्रैल 2026 की सुबह सुंदर गांव के मोनी बाबा चबूतरे पर कुछ ग्रामीणों के साथ बैठे थे। इसी दौरान सुंदर की पत्नी उन्हें बुलाने वहां पहुंची। तभी अचानक गांव के ही दो युवक रोहन और गुलशन हाथों में कट्टा और पिस्तौल लहराते हुए आए और चबूतरे पर चढ़कर सुंदर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। सुंदर लहुलुहान होकर वहीं गिर पड़े। पत्नी और ग्रामीणों ने जब हत्यारों को पकड़ने का प्रयास किया, तो आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.