गिरडीह, मई 10 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सीसीएल गिरिडीह एरिया के सीपी साइडिंग (क्रशर) में हिंसक झड़प के दौरान छूरा मारकर दिलीप दास नामक युवक की हत्या करने के मामले में मुफस्सिल पुलिस ने सीसीएल के सुरक्षा इंचार्ज गुडगू रामसागर एवं सीसीएल गार्ड अख्तर राजा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को शनिवार को पुलिस ने अदालत में प्रस्तुत किया जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया है। मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने इसकी पुष्टी की है। बता दें कि 05 मई की रात सीसीएल गिरिडीह एरिया के सीपी साइडिंग (क्रशर) में सीसीएल सुरक्षा गार्ड एवं कोयला चोरों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। यह भी पढ़ें- हत्या आरोपी पर जानलेवा हमला मामले में प्राथमिकी दर्ज इस दौरान दिलीप दास नामक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दिया गया था। दिली...