हजारीबाग, मई 14 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। केरेडारी थाना क्षेत्र के कोले रेलवे स्टेशन के पास 26 अप्रैल 2026 को मंजू देवी की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने मुख्य शूटर सुनील गंझू को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। इससे पूर्व हत्या की साजिश रचने के आरोप में मृतका के पति विकास कुमार प्रजापति, नरेश प्रजापति एवं लालेश्वर गंझू को 2 मई 2026 को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। यह भी पढ़ें- दहेज हत्या के आरोपी पति समेत तीन बंदी मुख्य शूटर की पहचान गिरफ्तार मुख्य शूटर सुनील गंझू, पिता मंगरा गंझू, ग्राम जटा मुरीपीढ़ी, थाना बुढ़मू, जिला रांची का निवासी बताया गया है। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने मामले का पटाक्षेप करने का दावा किया है। इस संबंध में बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 26 अप्रैल ...