दरभंगा, मई 10 -- शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। लहेरियासराय थाने की पुलिस ने भीगो में मो. सलमान की हत्या में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक हथियार जब्त किया गया है। साथ ही उसकी निशानदेही पर बाजितपुर से सलमान की बाइक भी बरामद कर ली गयी है। आरोपी उसी मोहल्ले का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि पकड़ा गया आरोपी बालिग है या नाबालिग। आरोपी अपने आप को नाबालिग बता रहा है, लेकिन पुलिस हर दृष्टिकोण से जांच कर रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि टेक्निकल सेल और एफएसएल टीम के सहयोग से आरोपी को पकड़ा गया है। यह भी पढ़ें- मधुपुर भेड़वा हत्याकांड का खुलासा : 19 वर्षीय फैजान अंसारी गिरफ्तार उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उसने बताया कि प्रेमिका के परिवार वालों ने उसे हत्या की जिम्मेवारी दी...