नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- अमेरिका में एक सिख चरमपंथी की हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोपी भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को शुक्रवार को यहां एक संघीय न्यायाधीश सजा सुनाएंगे। अभियोजन पक्ष ने उसके लिए 24 साल की जेल की सजा की मांग की है। खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कोशिश से जुड़े आरोपों को गुप्ता (55) ने इस साल की शुरुआत में न्यूयॉर्क में स्वीकार कर लिया था। इनमें सुपारी देकर हत्या कराने, इसकी साजिश रचने और धनशोधन की साजिश रचने के आरोप शामिल हैं। पन्नू के पास अमेरिका और कनाडा, दोनों देशों की नागरिकता है। अमेरिका के न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के संघीय न्यायाधीश विक्टर मारेरो गुप्ता को सजा सुनाएंगे।पिछले यह भी पढ़ें- 'डोभाल और पूर्व RAW चीफ को हमारा समन पहुंचाओ', अमेरिकी कोर्ट ने दिल्ली की 3 अदालतों से मांगी मदद सप्ताह अ...