भागलपुर, फरवरी 19 -- नवागछिया। हत्या मामले में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें खरीक थाना क्षेत्र के उस्मानपुर निवासी मुकेश मंडल एवं खरीक का अनिल मांझी है। जबकि दो बालक को विधि विरुद्ध निरुद्ध किया गया। मालूम हो कि पिछले वर्ष जून में रामानुज दास ने थाने में आवेदन दिया था। जिसमें कहा था कि ग्रामीण मुकेश मंडल अपने 3-4 अन्य साथियों के साथ बहला-फुसलाकर मेरे बेटे को काम दिलवाने के बहाने बांका लेकर गया था। जिसके दो दिन बाद इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में उसका शव बरामद हुआ था। वहीं गिरफ्तार आरोपियों ने भी घटना में अपनी संलिप्तता पुलिस के समझ स्वीकार कर ली है। एसपी कार्यालय से प्रेस रिलीज कर यह जानकारी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.