मिर्जापुर, मई 3 -- मिर्जापुर। चुनार कोतवाली की पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को शनिवार को धर दबोचा। 18 जनवरी को चुनार के चेरा का पुरा निवासी इंदल मौर्या ने नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी के परिवार संग गाली गलौज, लाठी-डण्डा से मारपीट और उपचार के दौरान परिवार के एक सदस्य की मौत का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी चुनार के सरैया सिकंदरपुर निवासी आनंद सोनकर को गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...