औरंगाबाद, अप्रैल 1 -- औरंगाबाद सदर प्रखंड के फेसर थाना के आलमपुर गांव में महिला बेबी देवी की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है। बारुण थाना के चंदर बिगहा निवासी सत्यनारायण सिंह ने यह प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि उनकी पुत्री की हत्या आलमपुर निवासी पति मंटू यादव ने कर दी। सास सुमित्रा देवी ने आंगन में सारा खून धोकर गोबर से मिट्टी के आंगन को लेप दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...