हत्या मामले में दस लोगों पर नामजद प्राथमिकी
समस्तीपुर, अप्रैल 8 -- हसनपुर। थाना क्षेत्र के मालदह गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। बहू की ओर से दिये गये आवेदन में दस लोगों को नामजद किया गया है। आवेदन में मृतक की बहू पूनम देवी पति सीता राम महतो ने कहा है कि भूमि विवाद के कारण उनके ससूर राम जपो महतो की हत्या कर दी गई। 6 अप्रैल की रात 11 बजे उनके ससूर घर पर अकेले थे। इसी क्रम में रामबदन महतो अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ आकर उनकी हत्या कर दी। आवेदन में कहा गया है कि 6 अप्रैल की सुबह 8 बजे उनके ससूर राम जपो महतो एवं सास के साथ उक्त लोगों ने खेत पर हाथापाई किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.