लखीसराय, जनवरी 5 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पिपरिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में शनिवार की रात पियूष की गोली मारकर हत्या मामले में दूसरे दिन भी कारणों का खुलासा नहीं हो सका। हालांकि पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना को लेकर मृतक की मां व बहन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई। इस संबंध में एसपी अजय कुमार ने बताया कि घटना को लेकर दो नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एक आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा रामबोल कुमार अब भी फरार चल रहा है। अबतक घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सभी मित्रों के बीच ही कोई आपसी कलह थी जिसके कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है। इधर घटना के 24 घंटे से ज्यादा बीत जाने व एक आरोपी को पकड़ लेने के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.