हत्या मामले में जेल में बंद आरोपी दीपक अग्रवाल को जमानत नहीं
रांची, अप्रैल 30 -- रांची। अपर न्यायायुक्त संजीव झा की अदालत ने हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी दीपक अग्रवाल को जमानत देने से इनकार किया है। उसकी ओर से दाखिल जमानत याचिका सुनवाई के पश्चात अदालत ने खारिज कर दी। वह खेलगांव थाना कांड संख्या 09/2026 से जुड़े हत्या मामले में 22 फरवरी से जेल में बंद है। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सूचक के बेटे पर हमला कर उसकी हत्या की। मामले में आरोप है कि पहले पत्थर से हमला किया गया और बाद में सह-आरोपी ने कट्टा से गोली मार दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.