रांची, जुलाई 16 -- रांची। ओरमांझी थाना क्षेत्र में भूमि विवाद के दौरान महिला की हत्या के मामले में चार आरोपियों को अदालत से राहत नहीं मिली। अपर न्यायायुक्त देवाशीष महापात्रा की अदालत ने प्रेम केरकेट्टा, कमल उरांव, अर्जुन उरांव और बुधराम उरांव की डिस्चार्ज याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि केस डायरी, गवाहों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोप तय करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...