किशनगंज, मई 17 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता कुर्लीकोट थाना क्षेत्र के नावडुबा झपरगच्छ गांव में शुक्रवार देर रात शादी समारोह में शामिल होने आई महिला गीता देवी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। हत्या की खबर फैलते ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची कुर्लीकोट थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने घर और आसपास के इलाके से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। यह भी पढ़ें- हत्या मामले में एफएसएल की टीम ने जुटाए अहम साक्ष्यजांच की प्रगति रविवार को एसपी संतोष कुमार द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। वहीं दूसरी ओर कुर्लीकोट पुलिस द्वारा मृतका के पति बिमल पासवान,चाची सास रीना देवी,देवर रोहित पासवान,पड़ोसी सकलदीप और प्रदीप पासवान से पूछताछ व जानकारी ली जा रही...