सीतामढ़ी, मार्च 25 -- सीतामढ़ी। युवक को मारपीट कर जख्मी कर हत्या करने के दोषी विजय मंडल को आजीवन कारावास एवं तीन अन्य आरोपी को दस-दस साल की सजा बुधवार को सुनाई गई है। अपर सत्र न्यायाधीश-15 कृष्ण कुमार चौधरी ने सभी चारों आरोपी को 25-25 हजार रुपये अर्थदण्ड भी देने का आदेश दिया है। सजा पाने वालो मे विजय मंडल के अलावा राजकुमार मंडल, सोहन मंडल एवं राम पवित्र मंडल है। सभी बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह गांव का निवासी है। अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक प्रफुल्ल झा ने बहस किया। उन्होंने बताया कि बथनाहा थानाक्षेत्र के कमलदह गांव में 27 अगस्त 2024 की रात्रि सुमित कुमार को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया था। इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। तब मृतक के पिता ने एफआईआर अंकित कराया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...