फरीदाबाद, मई 7 -- पलवल, केशव भारद्वाज। पलवल शहर थाना क्षेत्र के दरबार कुआं मोहल्ला में बुधवार सुबह दूध लाने की बात को लेकर हुए विवाद में की गई छोटे भाई की हत्या के मामले में हत्यारोपीको अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बुधवार सुबह करीब 7:00 बजे सुरेश और विक्रम के बीच झगड़ा हो गया है। दूध लाने की बात को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी हुई थी। आरोप है कि गुस्से में आकर सुरेश ने छोटे भाई विक्रम पर चाकू से हमला कर दिया था। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयोग किया हथियार चाकू और सुआ हथियार बरामद कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.