समस्तीपुर, मई 2 -- मोहिउद्दीननगर। मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के चापर गांव में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फरार आरोपियों मुन्ना सिंह और सुनीता देवी के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की है। इस दौरान कोई भी अप्रिय घटना नहीं हो इसके लिए शाहपुर पटोरी न्यायालय के निर्देश पर दंडाधिकारी दिलीप रजक के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सचिन कुमार, अपर थानाध्यक्ष अन्नू सिंह के अलावे मोहनपुर, पटोरी व हलई थाने के पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस के अनुसार वैशाली जिले के सहदेइ निवासी वादी शिव प्रसाद सिंह ने अपनी पुत्री कविता देवी की ससुराल पक्ष द्वारा सल्फास खिलाकर हत्या का आरोप लगाया था। इसी मामले में फरार आरोपियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- नूरसराय थाना के कांड में हुई कुर्की-जब्ती ज्ञात हो कि 24 जून 2024 को स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.