हत्या मामले के दोषियों को आज दंडित करेगी अदालत
गिरडीह, जून 29 -- गिरिडीह। हत्या के मामले में दोषी करार दिये गये एक महिला समेत तीन आरोपियों के सजा के बिंदुओं पर 29 जून को अदालत सुनवाई करेगी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय हरिओम कुमार की अदालत तीनों आरोपियों को दंडित करेगी। पिछले 25 जून को ही अदालत ने ललीता देवी बनाम रमेश मंडल के मामले में अपना फैसला सुनाया था। अदालत ने रमेश मंडल, रंजीत मंडल एवं नीलम देवी को हत्या में दोषी ठहराया था और सजा के बिंदुओं पर सुनवाई के लिए 29 जून की तिथि निर्धारित की थी। यह मामला बिरनी थाना कांड संख्या 251/2020 से संबंधित है। इस मामले की सूचक ललीता देवी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.