भभुआ, मार्च 20 -- कुढ़नी थाना क्षेत्र के महिला गांव में 15 मार्च को गोली मारकर ग्रामीण की हत्या करने के मामले में नामजद है गिरफ्तार बदमाश पुलिस अधीक्षक ने आयोजित प्रेसवार्ता में आरोपित की गिरफ्तारी की पुष्टि की घटना के बाद पिस्टल को सोतवा पुल के पास पेड़ के नीचे छुपा दिया था (पेज तीन) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के महिला गांव में एक ग्रामीण की गोली मार हत्या करने के मामले में कैमूर पुलिस ने हथियार के साथ आरोपित को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार बदमाश अमित कुमार दुबे महिला गांव निवासीप्रदुम्न दुबे का पुत्र है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्टल व मोटरसाइकिल बरामद किया है। घटना के बाद से वह फरार था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्र...