कौशाम्बी, अप्रैल 6 -- चरवा पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। थाने लाकर पुलिस ने उसके खिलाफ लिखापढ़ी कर चालान कर दिया। इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि रविवार को उपनिरीक्षक नीरज कुमार सिंह अपनी टीम के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बरियावां का एक आरोपी, जो गुरुवार को हुई शिवबरन उर्फ पुनीत पुत्र चंदीलाल की हत्या में वांछित है। वह घूरी-बथूई मार्ग स्थित एक ट्यूबवेल के पास मौजूद है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुरेंद्र पुत्र लल्लू, निवासी बरियावां बताया है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध 315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। थाने लाकर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.