लखीमपुरखीरी, नवम्बर 11 -- थाना हैदराबाद पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान भेजा है। सोमवार को थानाध्यक्ष हैदराबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम गनेशपुर निवासी शफीक खां पुत्र इस्तियाक को गिरफ्तार किया। उक्त अभियुक्त थाना हैदराबाद पर दर्ज एक मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के खिलाफ हत्या का प्रयास से संबंधित मुकदमा दर्ज है। अभियुक्त का चालान भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.