काशीपुर, जून 16 -- बाजपुर, संवाददाता। बरहैनी के हुलसनगंज में सोमवार सुबह कुल्फी विक्रेता चंद्रप्रकाश की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मंगलवार को पर्दा उठ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि उसकी मौत किसी हमले या हत्या से नहीं, बल्कि हार्ट अटैक के कारण हुई थी। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे से चल रही हत्या की आशंकाओं और चर्चाओं पर विराम लग गया है। मूल रूप से रामपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी 32 वर्षीय चंद्रप्रकाश का शव सोमवार सुबह उसके किराए के मकान के पास स्थित एक कच्चे रास्ते पर मिला था। शरीर पर कुछ हल्के चोट के निशान दिखाई देने और हाल ही में एक रिश्तेदार के साथ हुए विवाद के चलते परिजनों तथा स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई थी। यह भी पढ़ें- हत्या नहीं, हार्ट अटैक से हुई थी कुल्फी विक्रेता चंद्रप्रकाश की मौत, मामले की ...