मैनपुरी, मार्च 29 -- थाना क्षेत्र के ग्राम बखतपुर में देवर भाभी ने साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में आत्महत्या किए जाने का खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोग शव गांव ले गए और उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के संबंध में दूसरे दिन भी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आ गई है। तहरीर आएगी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना क्षेत्र के ग्राम बखतपुर में 34 वर्षीय सरोजनी देवी अपने 18 वर्षीय देवर के साथ शुक्रवार की दोपहर नेजा चढ़ाने मैनपुरी आयी थी। जहां से वापस लौटने के बाद वह रात आठ बजे के करीब घर पहुंच गई। रात 11 बजे तक उसने और उसके देवर 18 वर्षीय अखिलेश ने डीजे पर डांस किया। इसके बाद डीजे बंद हुआ तो अन्य लोगों के साथ भी वह भी घर में सोने चले गए। लेकिन इसके ब...