हाथरस, मई 21 -- सादाबाद/हाथरस। सादाबाद के गांव पुसैनी में पंकज की मौत के बाद परिजनों ने गांव के ही सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है,लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदकुशी यानि हैगिंग आया है। पोस्टमार्टम के बाद रात भर शव रखा रहा। परिजन हाफ एनकाउंटर की मांग कर रहे थे। रात भर पुलिस प्रशासन उन्हें समझाता रहा,लेकिन वह अंतिम संस्कार को राजी नहीं हुई। गुरुवार की सुबह पुलिस सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार हुआ। पंकज पुत्र धर्मवीर निवासी पुसैनी की बुधवार की सुबह मौत हो गई। परिवार के लोगों ने अपने ही गांव के सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया। इसे लेकर खूब हंगामा हुआ। पुलिस को बड़ी मुश्किल से शव को उठाने दिया। पुलिस ने रात के करीब नौ बजे शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद गांव में भेज दिया। मगर शव पहुंचने के बाद भी परिवार के लो...