मऊ, मार्च 23 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत बोझी क्षेत्र के एक गांव में मामा के तिलकोत्सव में शामिल होने के लिए ननिहाल में आए मासूम के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी। शव को पोखरी में फेंक देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने घटना के 25 दिन बाद तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाली अंतर्गत बोझी क्षेत्र के एक गांव में विगत फरवरी माह में 27 तारीख को मां के साथ मामा के तिलक व शादी में शामिल होने के लिये पांच वर्षीय मासूम अपने ननिहाल आया हुआ था। तिलक के दिन ही मासूम संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। घटना के अगले दिन उसका शव पोखरी में उतराया हुआ पाया गया था। परिजनों ने मासूम के साथ गांव के ही चार लोगों द्वारा अप्राकृतिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने और शव को पोखरी...