हत्या के शिकार पीड़ित परिवार से मिले लोजपा प्रदेश प्रभारी
कौशाम्बी, अगस्त 26 -- मंझनपुर, संवाददाता। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं सांसद अरुण भारती बुधवार को बैंसकठी पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिजनों को न्याय की लड़ाई में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।किशोर नन्का पासी की नृशंस हत्या कर दी गई थी। परिजनों के अनुसार इस हत्या में एक राजनीतिक पार्टी से जुड़े दबंगों की भूमिका रही है। बुधवार को परिजनों से मिलने पहुंचे सांसद भारती ने मृतक की माता राजकुमारी देवी से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और परिवार की पीड़ा को धैर्यपूर्वक सुना। परिवार को आश्वस्त किया कि न्याय की इस लड़ाई में पार्टी और वे स्वयं हर स्तर पर उनके साथ खड़े हैं तथा हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। कहा एक मां की गोद उजड़ी है और उस मां को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। जब तक इस परिवार को न्याय नही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.