हजारीबाग, मार्च 6 -- बड़कागांव , प्रतिनिधि बड़कागांव में अपराधिक घटनाएं बढ़ने के विरोध में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बड़कागांव मुख्य चौक में विधायक रौशन लाल चौधरी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। मौके पर विधायक रौशन लाल चौधरी ने कहा कि बड़कागांव में ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड में सरकार की लापरवाही के कारण अपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। हेमंत सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने बड़कागांव में घटित घटना के मृतक रोहित साव एवं प्रदीप साव की पत्नी को नौकरी एवं Rs.50 लाख मुआवजा तथा मृतक के बच्चों को पढ़ाई लिखाई में मदद करने से की मांग की है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि पूनम साव, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह पश्चिम मंडल के सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार ,आजसू से पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष शिव शंकर कुमार उर्फ शिबू मेहता,पूर...