उन्नाव, मार्च 22 -- अचलगंज। हड़हा गांव में एक माह पहले हुई हत्या में वांछित चार लोगों में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट आदेश पर जेल भेज दिया है। हड़हा गांव निवासी नन्हेलाल सोनकर का शव 18 फरवरी को मैकुआखेड़ा वाले खंड़जा के पास स्थित मौराही नदी के किनारे संदिग्ध हालत में पड़ा मिला था। मृतक नन्हेलाल के बेटे रामरतन ने गांव के संदीप मिश्र, विनोद शरण मिश्र, सुमित द्विवेदी व मुन्ना लोधी निवासी हड़हा के विरुद्ध हत्या व एससीएसटी का केस दर्ज कराया गया था। घटना में फरार चल रहे चारों आरोपितों में से पुलिस ने आरोपित मुन्ना राजपूत को कुर्मापुर पुल के नीचे से रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...