बागपत, फरवरी 10 -- बड़ौत। लुहारी गांव में हुई युवक की हत्या के मामले में फैसला नहीं करने पर आरोपियों ने उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने दो युवकों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। लुहारी गांव की रहने वाली सीमा ने बताया कि 6 जून 2016 को उसके इकलौते बेटे आशीष की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मुकदमे के आरोपी हाल में जमानत पर बाहर है और गांव में खुले घूम रहे है। आरोप है कि हत्यारोपी उस पर फैसले का दबाव बना रहे है। फैसला नहीं करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने गौरव और मोंटी को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.