बरेली, मार्च 8 -- फरीदपुर। भुता के गजनेरा में हुए पुष्पेंद्र हत्याकांड में गवाही देने के बाद रंजिश मान रहे हत्यारोपियों ने परिवार पर हमला कर दिया। महिलाओं के साथ मारपीट की। गवाही न देने का दबाव बनाते हुए हत्या की धमकी दी। मुकदमे के प्रमुख गवाह की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।वर्ष 2024 में भुता के खरदह इलाका गजनेरा गांव के गेंदनलाल के भाई पुष्पेंद्र की दबंगों ने हत्या कर दी थी। परिवार के लोगों ने गांव के अवधेश और उनके साथियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया थी। मुकदमे में गेंदनलाल प्रमुख गवाह है। शुरू से ही अवधेश और उनके साथी गवाही न देने का दबाव बना रहे थे, लेकिन गेंदनलाल ने मुकदमे की पैरवी करते हुए भाई के हत्यारों की सजा करने के लिए गवाही देनी शुरू कर दी। चार मार्च को गेंदनलाल परिवार के साथ होली मना रहे थे। अवधेश...