हापुड़, जून 9 -- कोतवाली पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे सास और देवर को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अतुल चौहान ने बताया कि चौकी प्रभारी गौरव वशिष्ठ अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मामले में वांछित दोनों आरोपी अनवरपुर कट के पास मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर अंजू देवी पत्नी रामनिवास तथा अमन पुत्र रामनिवास निवासी ग्राम खेड़ा, थाना पिलखुवा, जनपद हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- बहू की हत्या के बाद घर में छाया मातम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...