ललितपुर, जून 9 -- ललितपुर। कोतवाली तालबेहट क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम म्यांव में जमीन के बंटवारे को लेकर युवक की नृशंस हत्या के मामले में मंगलवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश चंद्रगुप्त यादव ने सजा के बिन्दु पर सुनवाई करते हुए सात आरोपितों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। एडीजीसी कृष्ण बिहारी कुशवाहा ने मामले की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 30 सितंबर 2023 को म्यांव ग्राम पंचायत निवासी 30 वर्षीय राघवेंद्र पुत्र राजा भैया ठाकुर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। पंचम सिंह ठाकुर के मकान के पास पहुंचते ही पहले से घात लगाए बैठे विपक्षियों ने उसे घेर लिया और जमीन के बंटवारे को लेकर उनमें वाद विवाद होने लगा। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में हत्या के मामले में तीन को उम्रकैद,चार बरी इस दौरान शिशुपाल सिंह, मनोहर सिंह, पंचम सिंह, कृष्णपाल सिंह, ...