बलरामपुर, अप्रैल 12 -- उतरौला, संवाददाता। जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान रविवार को श्रीदत्तगंज थाने की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के एक मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जनपद में विशेष अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में थाना श्रीदत्तगंज की पुलिस टीम ने कार्रवाई की। थानाध्यक्ष अविरल शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त सादिक निवासी ग्राम पिपरा याकूब बभनी को गिरफ्तार किया। आरोपी को सरजू नहर से पिपरा याकूब से भड़वाजोत जाने वाले मार्ग स्थित नहर पुलिया के पास पुलिस दबोच लिया। गिरफ्तारी के...