सुल्तानपुर, अप्रैल 3 -- सुलतानपुर। बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के महतुनिया सत्थिन के विकास यादव की हत्या में मुकदमा दर्ज कराने की याचिका पर एसीजेएम शुभम वर्मा ने मेडिकल रिपोर्ट तलब की है। याची के अधिवक्ता हरीराम त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की पत्नी रेनू यादव ने पट्टीदार देवनाथ यादव, रामजश यादव, श्रवण कुमार और अन्य पर केस दर्ज कराने की अर्जी पेश की है। पीड़िता का आरोपियों से संपत्ति विवाद चल रहा है। 29 अप्रैल 2025 को आरोपी बाइक पर बिठाकर विकास यादव को ले गए और ईंट, पत्थर से मारकर बेहोशी की हालत में छोड़ दिया। बाद में रेनू को उसकी दुर्घटना होने की सूचना दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...