फरीदाबाद, मई 25 -- पलवल,सरसमल। सदर थाना अंतर्गत दीघौट गांव में शनिवार शाम को बच्चों के खेलने के मामूली विवाद के चलते हुए झगड़े में हुई हत्या के मामले में मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित की पहचान गांव के रहने वाले धर्मपाल के रूप में हुई।

घटना का विवरण पुलिस को दी गई शिकायत में दीघौट गांव के रहने वाले मृतक नृतपाल के बेटे थान सिंह ने बताया था कि 23 मई की शाम को उनके घर के बच्चों का खेलते समय पड़ोसियों के बच्चों से विवाद हो गया था। करीब सात बजे वह अपने पशुओं के प्लॉट में बैठा हुआ था। इसी दौरान उसके पिता नृतपाल घर से प्लॉट की तरफ आ रहे थे। जैसे ही नृतपाल रास्ते में लेखराज फौजी के घर के सामने पहुंच था , तो बच्चों के बीच हुए विवाद में वहां पहले से ही हथियारों से लैस होकर घात लगाकर बैठे पड़ोसी धर्मपाल, रूपचन्द्र, करन चंद, दीपक, सचिन, अ...