नोएडा, अप्रैल 1 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। न्यायालय ने नोएडा निवासी महिला राधा हलधर को बच्चे की हत्या के मामले में 13 साल बाद दोषमुक्त करार दिया। उसने करीब 18 महीने जेल में सजा काटी। हालांकि, उसके बेटे का केस अब भी जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में विचाराधीन है। अधिवक्ता ने बताया कि चोटपुर बहलोलपुर निवासी निर्मल परामानिक ने केस दर्ज कराया था कि 29 सितंबर 2013 की शाम उसका बेटा टोटन मकान के सामने कुल्ला दातून कर रहा था। पास में एक किशोर नाम खेल रहा था। दातून के समय कुछ छींटे किशोर के ऊपर चली गईं। आरोप लगाया है कि इस बात पर किशोर ने टोटन के साथ गाली-गलौज की थी। निर्मल और उसके बेटे ने गाली देने से रोका तो किशोर की मां राधा हलधर टोटन की गिरेबान पकड़कर उसे मारने लगी, तभी आरोपी किशोर ने टोटन के सीने में चाकू घोप दिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई...