नई दिल्ली, मार्च 10 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने सोमवार देर रात शाहबाद डेरी इलाके में मुठभेड़ के बाद दो हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने उनके कब्जे से दो पिस्टल, चार कारतूस और चोरी की एक बाइक बरामद की है। इस मामले में पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। डीसीपी हरेश्वर स्वामी के अनुसार, नौ फरवरी को बवाना इलाके में बदमाशों ने कारोबारी वैभव गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात में पुलिस साजिशकर्ता समेत पांच आरोपियों को पहले ही पकड़ चुकी थी, जबकि दो आरोपी फरार चल रहे थे।एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड के प्रभारी गौरव चौधरी की टीम को सोमवार रात सूचना मिली कि दोनों आरोपी शाहबाद डेरी इलाके में आने वाले हैं। सूचना के आध...