मऊ, जून 18 -- मऊ, चंद्रशेखर श्रीवास्तव। थाना कोपागंज पुलिस टीम ने हत्या के मामले में फरार तीन आरोपियों को बुधवार की देर रात बाजार से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस टीम कड़ी पूछताछ में जुटी हुई है। घटना के बाबत मृतक अधेड़ के परिजनों ने रंजिश को लेकर शराब पिलाकर हत्या का आरोप लगाया था।बताते चलें कि कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरौता गांव स्थित तालाब में 16 जून को संदिग्ध अवस्था में अधेड़ का शव बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त महेन्द्र सिंह के रूप में किया था। शव की शिनाख्त होने के बाद परिजनों ने कोपागंज थाने में रंजिश को लेकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ कोपागंज थाने में तहरीर दिया था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रह...