कानपुर, मई 20 -- सचेंडी। सचेंडी में हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बिठूर निवासी गौरव तिवारी का शव दो दिसंबर को टी-शर्ट के सहारे पेड़ से लटका मिला था। मामले में परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट कराई थी। आरोप था कि गांव के विजय शुक्ला, रोहित शुक्ला, सुमित शुक्ला व टोनी तिवारी घर से गौरव को बहाने से ले गए थे। थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को फरार चल रहे आरोपित विजय शुक्ला को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है, अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...