जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- मानगो पुलिस ने पोस्ट ऑफिस रोड में जुलाई को हुए राहुल सिंह हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। फरार आरोपी सोनू महतो उर्फ झंटू उर्फ रॉनी शंकोसाई रोड नंबर पांच का रहने वाला है। पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दे कि जुलाई 2026 को पोस्टऑफिस रोड में राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या पुराने विवाद लेकर हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...