मोतिहारी, दिसम्बर 26 -- फेनहारा। फेनहारा पुलिस ने मधुरापुर ग्राम में कांड संख्या 74/25 के फरार अभियुक्तों के विरूद्ध कुर्की जब्ती की करवाई की गई। ग़ौरतलब है कि फेनहारा एसपी स्वर्ण प्रभात के जनता दरबार में उक्त मामले की फरियाद पीड़ित परिवार ने की थी। एसपी ने उक्त मामले में फेनहारा थाना अध्यक्ष को न्यायालय से वारंट लेकर संपत्ति कुर्क करने का निर्देश दिया था। फेनहारा पुलिस ने थाना अध्यक्ष नीलम कुमारी के नेतृत्व में हत्या के फरार अभियुक्तों अजय राम व अक्षय राम दोनों पिता नागेश्वर राम, आरती कुमारी व हरवंश राम दोनों पिता संजय राम ग्राम मधुरापुर के घर पर विधिवत कुर्की जब्ती की कार्रवाई की। इधर एसपी के जनता दरबार के बाद पुलिसिया सक्रियता का असर दिखने लगा है। जिससे अपराधियों में खौफ व्याप्त हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.